Alia Bhatt Video: पैपराजी पर चिल्लाती प्रेग्नेंट आलिया भट्ट का वीडियो, जरा सी बात पर दिया ऐसा रिएक्शन!

Alia Bhatt Viral Video: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी पहली प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस वर्कफ्रंट में भी लगातार एक्टिव हैं. हर रोज आलिया भट्ट की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सामने आती रहती हैं जिनमें आलिया का बेबी बंप और उनका लुक खूब सुर्खियों में रहता है. अब एक बार फिर से आलिया का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

 



 

 

जोर से चिल्लाईं आलिया

सामने आए इस वीडियो में आलिया के बेबी बंप से ज्यादा उनके रिएक्शन और एक्सप्रेशन के चर्चे हो रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि आलिया को स्पॉट करने के लिए काफी देर से इंतजार कर रहे पैपराजी उन्हें देखते ही काफी एक्साइटेड हो गए. ऐसे में जल्दीबाजी में एक पैपराजी का पैर फिसल गया. आलिया ये देखते ही उन्हें संभलने की चेतावनी देने लगीं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही पैपराजी का पैर फिसला तो आलिया जोर से चिल्लाने लगीं, “संभल के…”

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

आलिया भट्ट का लुक

सोशल मीडिया पर आलिया का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसके साथ ही नेटिजंस आलिया के इस केयरिंग अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं. आलिया के लुक की बात करें तो वन पीस और स्नीकर्स में आलिया इस दौरान काफी प्यारी दिखाई दे रही थीं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

रणबीर कपूर संग हुई थीं स्पॉट

इससे पहले आलिया रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) संग धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिस के बाहर नजर आई थीं. इस दौरान आलिया कलरफुल वनपीस में दिखीं तो वहीं रणबीर सफेद कलर के पुलोवर के साथ ट्राउजर पहने नजर आए. आपको बता दें, आलिया और रणबीर पहली बार एक साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय हैं. फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है. ये फिल्म 9 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी. इस फिल्म के प्रमोशन में आलिया और रणबीर जुटे हुए हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!