Akshay Kumar Cuttputlli Teaser: वाकई अक्षय हैं बॉक्स ऑफिस के खिलाड़ी, बैक टू बैट 3 फ्लॉप के बाद लेकर आए ये चौथी फिल्म!

Akshay Kumar Cuttputlli Movie: अक्षय कुमार को यूं ही बॉलीवुड का खिलाड़ी नहीं कहा जाता. कुछ तो बात है इस एक्टर में. अब देखिए ना… इस साल एक के बाद एक फिल्म उनकी सुपर फ्लॉप रही उसके बावजूद अक्षय कुमार चौथी फिल्म भी लेकर आ गए हैं. उनकी नई फिल्म कठपुतली का टीजर रिलीज हो गया है जिसमें वो पुलिस अफसर के किरदार में दिखाई देने वाले हैं. ये एक क्राइम, सस्पेंस और मिस्ट्री से भरी फिल्म होगी. जिसमें अक्षय एक सीरियल किलर का केस सुलझाते हुए दिखेंगे.

 



 

 

 

सिनेमाघर नहीं ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म के टीजर के साथ कुछ जानकारी भी सामने आई है जिसके मुताबिक अक्षय कुमार की कठपुतली में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह और सरगुन मेहता भी होंगी. ये सिनेमाघरो में नहीं बल्कि हॉटस्टार पर 2 सितंबर को रिलीज होगी और उससे पहले कल यानि कि 20 अगस्त को इसका ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. टीजर से साफ है कि फिल्म काफी थ्रिल, सस्पेंस और मिस्ट्री से भरपूर होने वाली है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

साउथ की फिल्म की है रीमेक?

कहा जा रहा है कि ये फिल्म तमिल मूवी रतसासन की हिंदी रीमेक है. जो अक्टूबर, 2018 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म हिट रही थी जिसनें बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ की कमाई की. इस फिल्म को तमिल के बाद तेलुगू में भी बनाया गया. वहीं मेकर्स इसे हिंदी में भी बनाना चाहते थे लिहाजा उन्होंने इसे हिंदी में डब किया जिसका नाम है ‘मैं हूं दंडाधिकारी’. ये फिल्म अक्सर टीवी पर आती है. अब अगर अक्षय वाकई इसी का रीमेक लेकर आए हैं तो इसे कितने लोग देखना पसंद करेंगे ये देखना दिलचस्प होगा.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

बच्चन पांडे रही थी फ्लॉप
वैसे साल की शुरुआत में अक्षय कुमार की बच्चन पांडे रिलीज हुई थी जो साउथ की रीमेक थी लेकिन हिंदी में फ्लॉप रही. जबकि साउथ में ये फिल्म इतनी सफल रही कि इसका दूसरा पार्ट भी बनाया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!