Janjgir News : पीएम और केंद्रीय गृहमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने राहुल गांधी और दीपक बैज का भाजयुमो ने किया पुतला दहन, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्व में किया गया पुतला दहन…

जांजगीर-चाम्पा. भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के आह्वान पर युवा मोर्चा जांजगीर के जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाले राहुल गांधी और दीपक बैज का पुतला दहन जांजगीर के कचहरी चौक में किया गया.

 



इसे लेकर राहुल टिकरिहा ने कहा है कि राहुल गांधी का बयान उनकी हताशा और संकुचित मानसिकता को स्पष्ट रूप से उजागर करता है. लगातार चुनावी पराजय के कारण कांग्रेस नेता की भाषा और व्यवहार में हताशा झलक रही है.

जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने भी कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के उपर अभद्र टिप्पणी करना उनके ओछी मानसिकता एवं घटिया विचारधारा को बताती है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Accident Death : नाला के पास मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार पलटी, एक युवक की मौत, 2 युवकों को सामान्य चोट, दो दिन पहले ही खरीदा था सेकंड हैंड कार...

इसके अलावा भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री, जिन्होने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर हमेशा कार्य किया, कांग्रेस के नेताओं द्वारा उनके ऊपर अभद्र टिप्पणी करना उनकी घटिया मानसिकता को बताती है और युवा मोर्चा इसका विरोध सड़क से लेकर सदन तक करता रहेगा.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री नंदनी रजवाड़े, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा जितेंद्र देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अमनप्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, जिला महामंत्री अभिषेक पाण्डेय, नगर मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, आईटी सेल प्रभारी अनिल शर्मा, आनंद मिरी, विवेक सिंह, सतीश शर्मा, पलास चंदेल , जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, उपाध्यक्ष मनोबल ज़ाहिरे , रितेश सिंह, अनुराग केशरवानी, जिला मंत्री छबि कश्यप, सूर्यप्रताप सिंह, प्रमोद कश्यप, अनुराग मधुकर, प्रतिमा देहरे, रिया यादव, नवल सिंह, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सोनू यादव, हितेश साहू, लव देवांगन, विकाश श्रीवास, ललित कश्यप, प्रखर यादव, विकाश कौशिक, दिलीप कश्यप, आयुष शर्मा, महामंत्री रोहित कुलदीप, कमल राठौर, राहुल सिंह , सुशांत बंजारे, प्रदीप, आकाश यादव,प्रेरित जैन, रामेश्वर कश्यप, गजेंद्र सिंह, आर्यन सिंह, अमित अनंत, कालू सेन , हरि सोनवानी , चुन्नीलाल राठौर , गोलू दुबे, हर्ष सिंह, प्रदीप राठौर, अजय कश्यप, प्रकाश कहरा एवं बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

Related posts:

error: Content is protected !!