छत्तीसगढ़: कर्मचारियों के बाद अब सरपंच संघ ने सरकार के खिलाफ फूंका बिगुल, 13 सूत्रीय मांगो को लेकर खोला मोर्चा…पढ़िए

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की हड़ताल के बाद अब सरपंच संघ ने बिगुल फूंक दिया है। आज से सरपंच संघ अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाएगा। आज उदयपुर और लखनपुर पंचायत के सरपंचो ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है।

 



मिली जानकरी के अनुसार आज से अपनी 13 सूत्रीय मांगो को लेकर सरपंच संघ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। बताया जा रहा है कि सरपंच संघ अपनी मानदेय की राशि 4 हजार से बढ़ाकर 20 हजार करने की मांग और पेंशन 10 हजार रुपये देने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big Update : झाड़ी के बीच दफन मिली लापता महिला की लाश, प्रेमी ने महिला की हत्या की थी, आरोपी प्रेमी ने हत्या के खुलासे के बाद खा लिया जहर, पुलिस कर रही तफ्तीश... ये थी बड़ी वजह... डिटेल में पढ़िए...

सरपंच संघ के हड़ताल पर जाने से पंचायत के काम काज प्रभावित होंगे। बता दें पेंशन और मानदेय राशि समेत अन्य 13 मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका है।

इसके साथ ही आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीते दिनों से हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने कल बैठक बुलाई है। बताया गया कि आंदोलन की आगामी रणनीति के लिए कर्मचारियों की ये बैठक बुलाई गई है। बात दें हाल ही में सरकार ने कर्मचारियों के हड़ताल को लेकर सख्त कदम उठाए थे।

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : हाथी को परेशान करने के मामले में वन विभाग की कार्रवाई, 3 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, कुदमुरा के जिलगा गांव का मामला

सरकार के सख्त कदम के बाद कर्मचारी नेता हरकत में आ गए हैं। बता दें कर्मचारियों की ये बैठक राजधानी रायपुर में बुधवार को दो बजे बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सभी जिलों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

Related posts:

error: Content is protected !!