20 कुत्ते और ड्रोन भी नहीं ढूंढ़ पाए ‘रहस्यमयी’ तेन्दुए को, अब हाथियों को लाने की तैयारी; कई स्कूल बंद

कर्नाटक में एक तेन्दुआ ‘रहस्यमयी’ बना हुआ। इसके डर से कई स्कूलों को बंद करना पड़ा है। ये स्कूल अब बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए मजबूर हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि बेलगावी शहर की सीमा के भीतर देखे गए तेंदुए को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

 



जिला आयुक्त नितेश पाटिल ने 22 स्कूलों को सोमवार को छुट्टी रखने का निर्देश दिया था। हालांकि अब इन स्कूलों से कहा है कि वे ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखें।

इस बीच वन और पुलिस विभाग के 200 कर्मियों ने सोमवार रात तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान जारी रखा। तेंदुए का पता लगाने के लिए पुलिस 20 कुत्ते और ड्रोन भी लेकर आई है लेकिन उसका अभी तक पता नहीं चल सका। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि तेंदुए का पता लगाने में कर्मचारियों की मदद के लिए शिवमोग्गा के पास साकरेबेलू कैंप से हाथियों को लाया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, वन मंत्री उमेश कट्टी ने मीडिया से कहा, ‘तेंदुआ जल्द पकड़ लिया जाएगा। वन विभाग आवश्यक कदम उठा रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए तैनात अधिकारियों के साथ निशानेबाज भी लगाए गए हैं।’ सोमवार को सोशल मीडिया पर तेंदुए का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वह सैन्य क्षेत्र के पास क्लब रोड पार करते दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बस ड्राइवर को तेंदुए को गोली मारते हुए भी देखा गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

तेंदुए को पहली बार 5 अगस्त को देखा गया था जब उसने जाधव नगर में दो कामगारों पर हमला किया था। हालांकि उसके बाद से वन विभाग ने जानवर को पकड़ने के लिए कैमरा ट्रैप और पिंजरे लगाए हैं, लेकिन प्रयास निरर्थक रहे। विभाग ने पहले कहा था कि तेंदुआ 8 अगस्त को गोल्फ कोर्स में भाग गया था। एहतियात के तौर पर, स्कूलों को 8 से 17 अगस्त तक बंद कर दिया गया था।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!