IND vs ZIM: भारत ने इतने विकेट से जीता मैच, पिछले 11 मैचों में 10वीं जीत, लगातार चौथी वनडे सीरीज अपने नाम की…पढ़िए

भारत ने दूसरे वनडे में जिमबाब्वे को पांच विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 38.1 ओवर में 161 रन पर सिमट गई। उसकी ओर से शॉन विलियम्स ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए।

 



वहीं, भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट लिए। जवाब में भारत ने 25.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। संजू सैमसन ने 39 गेंदों में 43 रन की नाबाद पारी खेली। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भारतीय टीम की .यह पिछले 11 वनडे में 10वीं जीत है। इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैच गंवाने के बाद भारत ने 11 में से 10 वनडे जीते हैं। वहीं, यह 2022 में भारत की लगातार चौथी वनडे सीरीज जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने दो बार वेस्टइंडीज और एक वनडे सीरीज में इंग्लैंड को शिकस्त दी है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

केएल राहुल ने अपनी कप्तानी में पहली सीरीज जीती है। इससे पहले उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। तीनों फॉर्मेट मिलाकर भारत की यह इस साल की 10वीं सीरीज जीत है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही। 20 के स्कोर पर जिम्बाब्वे को पहला झटका लगा। टी कायेतानो सात रन बनाकर सिराज की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद इनोसेंट काया भी 16 रन ही बना सके और शार्दुल का शिकार बने। वेस्ले मधेवेयरे दो रन और कप्तान रेजिस चकाबवा भी दो रन बना सके। सिकंदर रजा और शॉन विलियम्स ने 41 रन की साझेदारी निभाई। रजा 16 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विलियम्स अर्धशतक से चूक गए।

शॉन विलियम्स 42 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जिम्बाब्वे की पारी लुढ़क गई। ल्यूक जॉन्गवे छह रन, ब्रैड इवांस नौ रन, न्याउची शून्य और तनाका चिवांगा चार रन बनाकर आउट हुए। रेयान बर्ल ने 39 रन की नाबाद पारी खेली। शार्दुल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर, कुलदीप और दीपक हुड्डा को एक-एक विकेट लिया।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

162 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी खराब रही। कप्तान केएल राहुल ओपनिंग के लिए उतरे और सिर्फ एक रन बनाकर न्याउची का शिकार बन गए। इसके बाद शिखर धवन ने शुभमन गिल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी निभाई। धवन 33 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन छह रन बना सके। शुभमन गिल 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, दीपक हुड्डा ने 25 रन की पारी खेली।

इसके बाद संजू सैमसन और अक्षर पटेल ने मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। सैमसन 39 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 43 रन बनाकर नाबाद रहे। अक्षर छह रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे की ओर से ल्यूक जॉन्गवे ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, चिवांगा, न्याउची और रजा ने एक-एक विकेट लिया।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!