Janjgir FIR : पति ने पत्नी को गाली-गलौज मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी, पुलिस ने जुर्म दर्ज किया

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के जगदल्ला में पति ने पत्नी से गाली-गलौज मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



शिकायत में नेहा मिरि ने पुलिस को बताया है कि वह अपने पति नवल किशोर मिरी को खाना खाने के लिए फोन से बोली, तब उसके पति नवल किशोर घर आया और उसे गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा. मारपीट से नेहा मिरी को चोट आई है. रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति नवल किशोर मिरी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!