Janjgir Accident : तेज रफ्तार बोलेरो ने वृद्ध महिला को मारी ठोकर, बिलासपुर रेफर, वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में खोखरा जेल के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी वृद्ध महिला को ठोकर मार दी है. ठोकर से वृद्ध महिला की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है. घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



शिकायतकर्ता प्रदीप खुंटे ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दादी को पेंशन का पैसा निकलवाने के लिए जांजगीर के बैंक आया हुआ था और पैसा निकलवाकर वापस पामगढ़ जा रहा था. जेल के पास लघुशंका के लिए रुका था और सड़क किनारे उसकी दादी खड़ी थी, तभी बोलेरो क्रमांक up 64 bt 3738 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए वृद्ध महिला को ठोकर मार दी. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!