Janjgir Accident : दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, एक बाइक चालक की हालत गम्भीर, कोरबा रेफर, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के ओवरब्रिज के पास दो बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई. एक बाइक चालक की हालत गम्भीर है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद कोरबा के अस्पताल के लिए रेफर किया गया है. चाम्पा पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



दरअसल, बिर्रा क्षेत्र के नकटीडीह गांव के रहने वाले घसियाराम रात्रे, किसी काम से चाम्पा आया हुआ था. इसी दौरान वह चाम्पा के ओवरब्रिज के पास पहुंचा था कि एक बाइक चालक तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए घसियाराम रात्रे की बाइक को टक्कर मार दी. बाइक की टक्कर से घसियाराम रात्रे गम्भीर रूप से घायल हो गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Teacher Suspend : शराब पीकर स्कूल पहुंचे 2 शिक्षक, DEO ने सस्पेंड किया, देखिए आदेश में क्या लिखा है...

उसे चाम्पा के बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां हालत गंभीर होने की वजह से उसे कोरबा के अस्पताल के लिए रेफर किया गया है. फिलहाल, चाम्पा पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है और तफ्तीश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!