JanjgirChampa News : चोरों के सामने नतमस्तक हुई मालखरौदा पुलिस, क्षेत्र में हुई कई चोरी का खुलासा नहीं

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा थाना क्षेत्र में हुई कई चोरी का खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर पाई है. चोरों को पकड़ने में मालखरौदा पुलिस असफल नजर आ रही है. पुलिस के द्वारा चोरों को जल्द पकड़ लेने का दावा किया जाता है, लेकिन पुलिस को चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है और चोरी की घटना को लगातार अंजाम देकर चोर, पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं.

 



दरअसल, 3 अगस्त 2022 को पिहरीद गांव के खुबूराम कुर्रे की कार घर के बाहर खड़ी थी, जिसे कोई अज्ञात चोर, चोरी करके ले गया है. इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार को मिशन चौक की तरफ जाते दिखा है, लेकिन 15 दिन बाद भी मालखरौदा पुलिस, चोरों को नहीं पकड़ पाई है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

इसी तरह, 6 अप्रैल को पोता गांव में मेला देखने गए शिक्षक राजकुमार सिदार की भी बाईक की चोरी हुई है और 21 अप्रैल को चरौंदी गांव के किसान शीतल प्रसाद चंद्रा के खेत में लगे सोलर मोटर पंप की चोरी हुई है. साथ ही, 30 अप्रैल को चंदेलाडीह गांव के जोहत राम सिदार के घर में सोने-चांदी सहित नगद की चोरी हुई है.

मालखरौदा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना नहीं थम रही है. इससे साफ जाहिर होता है कि मालखरौदा पुलिस चोर पकड़ने में पूरी तरह से असफल साबित हो रही है, जिसकी वजह से बार-बार चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर, पुलिस को चुनौती दे रहे हैं और पुलिस है कि चोरों के आगे नतमस्तक नजर आ रही है. नतीजा यह है कि पिहरीद में हुई चोरी की घटना को लेकर जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा ने भी एसपी को जिला मुख्यालय जांजगीर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा था, फिर भी पुलिस के हाथ अब भी खाली है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

मामले में मालखरौदा थाने के टीआई प्रवीण राजपूत का कहना है कि चोरी के मामलों में जांच जारी है, लेकिन अभी तक चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है. चोरों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!