Janjgir Arrest : दो अलग-अलग जगह से 20 लीटर महुआ शराब जब्त, दोनों आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के कोसा गांव के मानाडेरा में रोड के पास से 10 लीटर और पथर्रापारा मेन रोड से 10 लीटर महुआ शराब की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

 



पुलिस स मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि कोसा गांव का राजकुमार केंवट, अवैध महुआ शराब की बिक्री करने के लिए 10 लीटर महुआ शराब को मानाडेरा मेन रोड के पास रखा हुआ है, जिसके खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर घेराबंदी कर उसके कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

इसी तरह पुलिस ने कोसा गांव के पथर्रापारा मेन रोड के पास से दिनेश धीवर के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

मामले में मुलमुला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज के जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa : जिले के 1.21 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंची 24.75 करोड़ रुपये की सम्मान निधि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, जिले के किसानों को मिली बड़ी राहत...

Related posts:

error: Content is protected !!