Janjgir Pornography Arrest : फेसबुक पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने वाला शख्स गिरफ्तार, भेजा गया जेल, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. डभरा पुलिस ने फेसबुक पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



सीसीपीडब्ल्यूसी योजना अंतर्गत भारत सरकार गृह मंत्रालय एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित साईबर टाईप लाईन नंबर, जिसमें विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से संबधित किये जा रहे अपराध के संबंध में निगरानी रखी जाती है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Accident Death : नाला के पास मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार पलटी, एक युवक की मौत, 2 युवकों को सामान्य चोट, दो दिन पहले ही खरीदा था सेकंड हैंड कार...

इससे पता चला कि छुहीपाली निवासी सुनील कुमार लहरे द्वारा फेसबुक पर पोर्नोग्राफी अपलोड कर वायरल किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट 67 पंजीबद्ध किया था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को आरोपी सुनील कुमार लहरे के घर में होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी सुनील कुमार लहरे निवासी छुहीपाली को गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

Related posts:

error: Content is protected !!