Janjgir Arrest : 35 पाव अवैध अंग्रेजी व देशी शराब की बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के करमन्दा गांव से अवैध अंग्रेजी व देशी शराब की बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया गया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली, करमन्दा गांव का महेंद्र साहू, अपने घर में 25 पाव देशी व 10 पाव अंग्रेजी शराब को बिक्री करने के लिए छिपाकर रखा है, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 पाव अवैध शराब जब्त किया.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

मामले में बलौदा पुलिस ने आरोपी महेंद्र साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!