Janjgir Arrest Jail : जांजगीर की बसंत बिहार कालोनी से शराब रखने के जुर्म में एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने देशी शराब रखने के जुर्म में एक आरोपी को बसंत बिहार कालोनी से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.



सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में बिक्री के लिए देशी शराब रखा हुआ है और ग्राहक की तलाश कर रहा है. मुखबिर सूचना पर पुलिस ने संज्ञान लिया और मुखबिर की बताई जगह पर दबिश दी.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : कलेक्टर ने निर्माणाधीन भवनों का किया निरीक्षण, ठेकेदार को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश, गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

यहां आरोपी घ्रुव राठौर से पुलिस ने सात दशमलव 200 लीटर देशी शराब को जब्त किया है. इस मामले में आरोपी ध्रुव राठौर के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34 (2)के तहत जुर्म दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : कलेक्टर ने पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया निरीक्षण, जताई नाराजगी, साफ-सफाई, लैब, जिम, खेलकूद सामग्री, लाइब्रेरी का अवलोकन कर दिए आवश्यक सुधार के निर्देश

error: Content is protected !!