Janjgir Big News : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 महिला की मौत, एक महिला झुलसी, अस्पताल में भर्ती

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के बारगांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौत हो गई, वहीं एक महिला झुलसी है, जिसका इलाज पामगढ़ के अस्पताल में चल रहा है. सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.



आकाशीय बिजली ऐसी चमकी कि दो महिलाएं समा गई काल के गाल में… VIDEO

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14.225 टन उर्वरक जब्त, 4 को नोटिस

बारगांव में महिलाएं खेत में काम कर रही थीं, तभी तेज बारिश होने लगी, जिसके बाद महिलाएं घर लौट रही थीं, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी और 3 महिलाएं चपेट में आ गई. तीनों महिलाओं को पामगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां 2 महिलाओं धनबैया कश्यप और बबिता तुरकाने को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, वहीं एक अन्य महिला घायल है, जिसका इलाज पामगढ़ अस्पताल में चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : ट्रैक्टर में बाराती बनकर पहुंची पुलिस की टीम, 8 जुआरी पकड़ाए, 26 हजार रुपये, 2 कार और 7 मोबाइल जब्त, फिल्मी स्टाइल में पुलिस की कार्रवाई की हो रही खूब चर्चा...

error: Content is protected !!