Janjgir Big News : 7 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमाने-खाने दिल्ली गए हैं माता-पिता, अपनी दादी और बहन के साथ रहती थी, 12 साल की उम्र में छात्रा की खुदकुशी से लोग हैरान, 3 दिन पहले 7 साल के छात्र ने भी की थी खुदकुशी

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के रोगदा गांव में 12 वर्षीय 7 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. छात्रा की खुदकुशी सभी स्तब्ध और हैरान हैं. खुदकुशी का कारण अज्ञात है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, रोगदा गांव में 12 साल की छात्रा, अपनी दादी और बहन के साथ रहती थी. उसके माता-पिता, कमाने-खाने दिल्ली गए हैं. छात्रा घर में अकेली थी, जिसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सूचना के बाद पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम कराया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

आपको बता दें, नैला उपथाना क्षेत्र के सरखों गांव में भी 3 दिन पहले 7 साल के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. जिले में जिस तरह 2 मासूम छात्र-छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है, उसके बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर नन्ही उम्र में मासूम ऐसा कदम क्यों उठा रहे हैं ?

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!