Janjgir Big News : सड़क पर युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिली, मर्डर या एक्सीडेन्ट ?, मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के भिलौनी गांव में सड़क पर युवक की सन्दिग्ध हालत में लाश मिली है. युवक का मर्डर हुआ है या एक्सीडेंट हुआ है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो सकेगा. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और तफ़्तीश कर रही है.

 



डीएसपी हेडक्वार्टर निकोलस खलखो ने बताया कि भिलौनी गांव में युवक सन्तू यादव की लाश मिली है. सिर पर चोट है. सूचना के मुताबिक, युवक रात में दुकान के पास दिखा था और आज सुबह युवक की लाश मिली है. मामले में पुलिस जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की मौत के कारण का पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!