Janjgir Fraud Big News : आरक्षक पद पर नौकरी लगाने के नाम 3 लाख रुपये की ठगी करने वाले पूर्व सरपंच के खिलाफ FIR दर्ज, जैजैपुर थाना का मामला

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर थाना क्षेत्र के कारीभांवर गांव के युवक को पुलिस बल आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख रुपये की ठगी करने वाले पूर्व सरपंच जोहनलाल रात्रे के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी पूर्व सरपंच के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर पतासाजी की जा रही है.

 



पुलिस ने बताया कि कारीभांवर गांव के युवक धनेश महिपाल ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2018 में पूर्व सरपंच जोहनलाल रात्रे ने जिला पुलिस बल आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख रुपये लिया था, लेकिन 2021 तक नौकरी नहीं लगा सका और ना ही पैसा वापस किया.

इसे भी पढ़े -  CG News : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन...देखिए पूरी खबर...

मामले में पुलिस ने आरोपी पूर्व सरपंच जोहनलाल रात्रे के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी हुई है. फिलहाल, आरोपी पूर्व सरपंच की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : दिनदहाड़े कत्ता लेकर डरा रहे थे दो बदमाश, सूचना के बाद भी पुलिस ने नहीं दिखाई सक्रियता, बाद में उच्च अधिकारियों को जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई चाम्पा पुलिस, एक आरोपी पकड़ाया, दूसरा फरार... ASP ने कहा...

Related posts:

error: Content is protected !!