JanjgirChampa : चाकू से प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, इस वजह से चाकू से जानलेवा कोशिश की… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामला सेमरिया गांव का है.

 



देवराज कश्यप ने 11 अगस्त को बिर्रा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका बड़ा भाई हेमराज कश्यप, घर के सामने बैठा था. उसी दौरान कुरियारी गांव निवासी विनेश कश्यप, अपनी मोटरसाइकिल में आकर पुरानी रंजिश को लेकर गाड़ी की डिक्की में रखे चाकू निकालकर हेमराज कश्यप पर हत्या करने की नियत से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया, जिससे हेमराज कश्यप को गंभीर चोटे आई और वह जमीन पर गिर गया. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 307 के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सेमरिया गांव निवासी आरोपी विनेश कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी हेमराज कश्यप, उसकी बहन के साथ बात करता था, जिससे वह आक्रोशित होकर घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!