पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में आज फिर हुआ बदलाव, नए रेट हुए जारी, जानिए अपने शहर के दाम… विस्तार से पढ़िए…

पेट्रोल डीजल की कीमतों में आज भी राहत है. बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें पिछले 71 दिनों से नहीं बढ़ी है, जो लोगों के लिए काफी राहत की बात है. हालांकि, ये जरूर देखा गया है कि कुछ जगहों पर CNG के रेट में बढ़ोतरी हुई है. सरकारी तेल कंपनियों द्वारा आज यानि 5 अगस्त के लिए तेल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं.



गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में आखिरी बार 21 मई को एक्साइज ड्यूटी घटाई थी, जिसके बाद देशभर में पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया था. हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से तेल की कीमतों में कमी होने की भी उम्मीद जताई जा रही है. जानिए आज के तेल के ताजा रेट…

इसे भी पढ़े -  सावधान! ड्राइविंग के दौरान मौत को बुलावा देती हैं ये 5 आदतें, आज ही बदलें वरना पड़ेगा पछताना

क्या हैं आज के दाम ?
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
– जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
– तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
– गुरुग्राम में 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर
– बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
– भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर
– चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
– हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर

इसे भी पढ़े -  CG News : 'बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा’ की थीम पर 22 मार्च को होगा राज्य का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट, फिटनेस और विरासत का उत्सव- बस्तर को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर लाने की बड़ी तैयारी

 

ऐसे चेक करें अपने शहर के रेट –

अगर आप भी अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट चेक करना चाहते हैं तो आसानी से घर बैठे कर सकते हैं. दरअसल, पेट्रोल-डीजल का लेटेस्‍ट रेट चेक करने के ल‍िए तेल कंपन‍ियां SMS के माध्‍यम से रेट चेक करने की फैसेल‍िटी देती हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में आईडीबीआई बैंक के सहयोग से निःशुल्क जनधन खाता खोलने विशेष शिविर आयोजित, ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों और नागरिकों को वित्तीय समावेशन से जोड़ना शिविर का मुख्य उद्देश्य

error: Content is protected !!