ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में संस्कृत सप्ताह संपन्न

जांजगीर-चाम्पा. ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में 1 से 6 अगस्त संस्कृत सप्ताह का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक आलोक अग्रवाल तथा प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह निर्देशन मे किया गया। प्रथम दिवस में मां सरस्वती के तैल्य चित्र पर माल्यार्पणकर दीप प्रज्जवलन के साथ संस्कृत की महत्व पर विद्यालय के संस्कृत प्रभारी शिक्षिका श्रीमती भारती यादव के द्वारा उद्बोधन मे बच्चों को संस्कृत के महत्व एवं उनकी उपयोगिता के बारे में बताया कि संस्कृत सप्ताह का आयोजन 1969 मे किया गया था.संस्कृत सप्ताह मनाने का करण संस्कृत का प्रचार-प्रसार व उसके महत्व को प्रतिपादित करना है विश्व संस्कृत दिवस श्रावण मास के पूर्णिमा को मनाया जाता है तथा काव्य ग्रंथ, श्लोक, मंत्र उच्चारण, निबंध, वेद-पुराण के निर्माण से अवगत कराया।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

विद्यालय में सप्ताहभर संस्कृत में प्रतिदिन प्रार्थना सभा आयोजित की गयी। जिसमें संस्कृत में सुविचार विभिन्न गतिविधयां गणेश वंदना, श्लोक पाठ, कविता पाठ, भाषण, कथा वाचन, निबंध, श्रुति लेखन शिव तांडव, समूह गायन एवं शपथ प्रस्तुत किया गया।

में स्कूल में निबंध, वाद-विवाद, नाटक एवं कहानी प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं संगोष्ठी, संस्कृत में भाषण, परिचर्चा, संस्कृत श्लोक वाचन आदि का आयोजन विद्यालय में किया गया।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

6 अगस्त को संस्कृत की आवश्यकता एवं महत्व पर उद्बोधन के साथ संस्कृत सप्ताह का समापन किया गया। इस कार्यक्रम मे समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मचारीगणों का सराहनीय योगदान रहा।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!