Janjgir Big News : आकाशीय बिजली के 5 अलग-अलग घटना हुई, एक किशोरी समेत 4 लोगों की हुई मौत, 23 भेड़ की भी हुई मौत, एक बच्ची भी झुलसी, बिलासपुर रेफर, एक अन्य व्यक्ति भी झुलसा, जिले के अन्य क्षेत्र में भी गाज गिरने की सूचना

जांजगीर-चाम्पा. जिले में आकाशीय बिजली गिरने की 5 अलग-अलग घटना हुई है. घटना में 1 किशोरी समेत 4 लोगों की मौत हुई है, वहीं 1 बच्ची झुलसी है, जिसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है. दूसरी ओर एक अन्य घटना में 23 भेड़ की मौत हो गई है.

 



अकलतरा क्षेत्र के किरारी गांव में खेत में काम करके लौट रही 2 बहनों पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे 1 बहन श्यामकुमारी की मौत हो गई, वहीं दूसरी की हालत गम्भीर है, जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है. दूसरी घटना, किरारी गांव में ही 30 साल के अनिल यादव की भी मौत हुई है, एक अन्य व्यक्ति झुलसा है, जिसे अकलतरा अस्पताल में भर्ती किया गया है.
तीसरी घटना अकलतरा क्षेत्र के मधुवा गांव की है. यहां 56 साल के महेश राम डोंगरे की खेत में काम करते आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

चौथी घटना मुलमुला थाना के चोरभट्ठी की है. यहां 50 वर्षीय दिलीप यादव खेत से अपने बेटे के साथ लौट रहा था. बेटा आगे था और दिलीप पीछे, इस बीच उस पर आकाशीय बिजली गिर गई और दिलीप यादव की मौत हो गई.
पांचवीं घटना पामगढ़ के सेमरिया गांव की है. यहां 23 भेड़ की आकाशीय बिजली से मौत हुई है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!