किंग कोबरा को पकड़ने की कोशिश कर रहा था शख्स, पकड़ते ही गुस्साकर हवा में उछल गया सांप और फिर. देखिए वीडियो…

सोशल मीडिया पर आए दिन सांपों के खतरनाक वीडियो (Snake Dangerous Video) वायरल होते रहते हैं. जिनमें खासतौर पर सबसे खतरनाक सांप यानि किंग कोबरा के वीडियो (King Cobra Video) काफी ज्यादा वायरल होते हैं. आमतौर पर लोग इनका नाम सुनकर ही सहम जाते हैं, शायद यही वजह है कि लोग किंग कोबरा के वीडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं. इन दिनों किंग कोबरा का नया वीडियो (King Cobra New Video) सामने आया है, जिसमें एक शख्स एक विशाल किंग कोबरा को नंगे हाथों से पकड़ने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहा है. लेकिन, जैसे ही शख्स किंग कोबरा को अपने हाथों में पकड़ता है उसके बाद जो हुआ वो देखकर आपके होश उड़ जाएंगे.वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स खाली सड़क पर एक विशाल किंग कोबरा के साथ नज़र आ रहा है. शख्स ने उसकी पूंछ को हाथों से पकड़ रखा है. लेकिन, वो इस कई फीट लंबे कोबरा को पूरी तरह से पकड़कर अपने हाथों में लेने की कोशिश कर रहा है. आप देख सकते हैं कि किंग कोबरा किस तरह से अपने फन फैलाए गुस्से में नज़र आ रहा है. शख्स जैसे ही उसे पीछे से पकड़कर अपने हाथों में लेता है. कोबरा गुस्से से हवा में उछलता है और पलटकर उस शख्स पर ही हमला कर देता है. डर के मारे शख्स पीछे की ओर भागता है. शख्स दोबारा उसे पकड़ने की कोशिश करता है तो वो दोबारा वो शख्स पर हमला करता है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : राहौद की रिद्धांशी बनी अबेकस चैंपियन, 10 मिनट में मैथ्स के 200 क्वेश्चन की सॉल्व, लिस्निंग और विजुअल कम्पीटिशन की रही चैंपियन

 

 

https://www.instagram.com/reel/ChHqk4ZpaiN/?utm_source=ig_web_copy_link

 

 

ये वीडियो देखने में बेहद खतरनाक है, जो भी इसे देखेगा उसके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. तो सोचिए अगर सच में ये विशाल किंग कोबरा किसी के सामने आ जाए तो उसका क्या हाल होगा. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर therealtarzann नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं और इस शख्स की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं. क्या आपने कभी इतने विशाल किंग कोबरा को अपनी आंखों के सामने देखा है ?

इसे भी पढ़े -  CG News : रायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर, प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द, बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
error: Content is protected !!