KKR के हेड कोच बने टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी, छह बार अपनी अगुवाई में दिला चुके हैं ट्रॉफी…देखिए

नयी दिल्ली. भारत के प्रतिष्ठित घरेलू कोच चंद्रकांत पंडित को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। फ्रेंचाइजी ने बुधवार को इसकी घोषणा की।पंडित ब्रेंडन मैकुलम की जगह लेंगे जो अब इंग्लैंड टेस्ट टीम के मुख्य कोच हैं। भारतीय घरेलू सर्किट में सबसे प्रतिष्ठित कोच में से एक पंडित के मार्गदर्शन में हाल में मध्य प्रदेश ने अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीता था।

 



इससे पहले वह मुंबई और विदर्भ के साथ कई बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीत चुके हैं।घरेलू टीमों के साथ शानदार काम करने के लिए पहचाने जाने वाले भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पंडित की यह शीर्ष स्तर पर पहली बड़ी जिम्मेदारी होगी।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने एक बयान में कहा, ‘‘हम बहुत उत्साहित हैं कि चंदू (चंद्रकांत पंडित) हमारी यात्रा के अगले चरण में हमारा नेतृत्व करने के लिए नाइट राइडर्स परिवार में शामिल हो रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह जो करते हैं उसके प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता और घरेलू क्रिकेट में सफलता का उनका रिकॉर्ड सभी के सामने है। हम अपने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ उनकी अच्छी साझेदारी की उम्मीद कर रहे हैं।’’नई चुनौती को स्वीकार करते हुए पंडित ने कहा, ‘‘मैंने नाइट राइडर्स से जुड़े रहे खिलाड़ियों और अन्य लोगों से यहां की पारिवारिक संस्कृति और सफलता की परंपरा के बारे में सुना है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

’’उन्होंने कहा, ‘‘मैं सहयोगी कर्मचारियों और टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ियों के स्तर को लेकर उत्साहित हूं और मैं पूरी विनम्रता तथा सकारात्मक उम्मीदों के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।’’ साठ साल के पंडित ने 80 के दशक के मध्य से लेकर 90 के दशक की शुरुआत तक भारत के लिए पांच टेस्ट और 36 एकदिवसीय मैच खेले।

पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में पंडित ने कहा था कि आईपीएल के शुरुआती वर्षों में उनकी एक बार केकेआर के मालिकों में शामिल शाहरुख खान के साथ बैठक हुई थी लेकिन तब उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि वह सहायक कोच के रूप में सहयोगी स्टाफ में शामिल होने के इच्छुक नहीं हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!