ये है 125CC वाली Hero की नई बाइक, फीचर्स और कीमत देख… तुरंत खरीद लेंगे आप…पढ़िए

इस वक्त देश में सबसे ज्यादा हीरो मोटोकॉर्प बाइक बेचने वाला ब्रांड है. सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में से इसकी स्प्लेंडर बाइक एक है. हीरो ने अपनी इसी सेल को बढ़ाए रखने के लिए 125CC सुपर स्प्लेंडर का ब्लैक कलर वेरिएंट मार्केट में उतारा है.

 



इस नए वेरिएंट की तस्वीरें भी जारी हो गई हैं. यह बाइक देखने में काफी शानदार है. यह सुपर स्प्लेंडर बाइक 125सीसी इंजन के साथ आती है. वहीं स्प्लेंडर प्लस 100सीसी, स्प्लेंडर आईस्माट 110 सीसी इंजन में आती है.

हीरो मोटोकॉर्प की ऑल ब्लैक सुपर स्प्लेंडर 125 बाइक अब शोरूम में भी दिखाई देने लगी है. कंपनी ने जो ऑल ब्लैक टीजर जारी करते हुए ऐलान किया था वह जारी हुई तस्वीरों में साफ़ दिखाई दे रही है।

इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक

अभी तक कंपनी सुपर स्प्लेंडर को पांच अलग अलग रंगों में पेश कर रही थी जिनमें ग्लेज ब्लैक,नेक्सस ब्लू, डस्की ब्लैक, हेवी ग्रे और सीबी रेड हैं. ये दोनों ही ब्लैक शेड जो पहले ऑफर किए जा रहे थे वह मोनोटोन ब्लैक कलर में थे.

कंपनी ने अभी जो ऑल ब्लैक वेरिएंट सुपर स्प्लेंडर में लॉन्च किया है, वह बिना ग्राफिक के सुपर क्लीन लुक में मिल रहा है. इस बाइक की मोनोटोन को तोड़ने के लिए बस एक सुपर स्प्लेंडर 3D बैज है. यह फ्यूल जैंक और हीरो बैज साइड बॉडी पर मौजूद है. दो अलग फिनिश के साथ ऑल न्यू ब्लैक वेरिएंट मौजूद है. जहां एक रेगुलर ग्लॉस ब्लैक तो वहीं दूसरा सुपर स्टेल्थ मैट ब्लैक फिनिश है. दोनों ही स्टाइल बाइक को एक अलग लुक देते हैं.

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन
error: Content is protected !!