8 पत्नियों के साथ रहता है ये शख्स, गिनाए रिलेशनशिप के नफा नुकसान! कैसै रखता है सबको खुश…जानें

किसी आम इंसान के लिए एक पत्नी को खुश रखना ही आसान नहीं होता, लेकिन जब किसी के एक नहीं पूरी 8 पत्नियां हों तो वे चीजों को कैसे मैनेज करता होगा यह तो सोचना भी मुश्किल लगता है। आप भी सोच रहे होंगे कि 8 पत्नी होने के क्या फायदे और क्या नुकसान हो सकते हैं?

 



इस सवाल का जवाब 8 पत्नियों के पति आर्थर ने दिया है। उन्होंने बताया है कि इस रिलेशनशिप का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि उनका खर्च बहुत ज्यादा हो रहा है।

ब्राजील के मॉडल आर्थर ओ उर्सो ने एक साथ 9 लड़कियों से शादी कर सबको हैरान कर दिया था। हालांकि, बाद में इनमें से एक लड़की इस रिलेशनशिप से अलग हो गई थीं, आर्थर कहते हैं कि वह प्यार करने की आजादी को सेलिब्रेट कर रहे हैं और मोनोगैमी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Big Fraud Arrest : 1.54 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, क्रिप्टो करेंसी एवं USDT ट्रेडिंग में 25-30% मुनाफे का लालच देकर किया था ठगी

हालांकि, कानूनी तौर पर आर्थर और उनकी 8 पत्नियों का रिश्ता जायज नहीं है क्योंकि ब्राजील में पोलीगैमी गैरकानूनी है।

आर्थर ने एक समय में सभी पत्नियों संग रोमांस के लिए शेड्यूल बनाया था, अब उन्होंने बताया है कि 8 पत्नियों के होने के क्या फायदे और नुकसान हैं?

डेली स्टार से बातचीत में आर्थर ने कहा- साथ में रहने का सबसे बड़ा लाभ सेक्शुअल फ्रीडम और कंपैनियनशिप है। हम वीकेंड्स पर बहुत मजे करते हैं, सबसे खराब चीज बढ़ते खर्चे हैं, लेकिन हमलोग सबकुछ संभाल सकते हैं।

आर्थर ने बताया कि पुराने जनरेशन के लोग उनके रिलेशनशिप को बुरी नजर से देखते हैं, उन्होंने कहा- पुराने जनरेशन के लोगों को यह सब मूर्खतापूर्ण लगता है, लेकिन मुझे दूसरों की सोच से फर्क नहीं पड़ता। मुझे लगता है कि अंदर ही अंदर वे लोग भी इस तरह की चीजों को एक्सपीरियंस करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार पूर्णत, किसान हितैषी सरकार है : इंजी रवि पाण्डेय

आर्थर ने इससे पहले इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने सबके साथ रोमांस के लिए शेड्यूल बनाया है ताकि सभी पत्नियों को बराबर समय दिया जा सके। हालांकि, बाद में उनके लिए यह ट्रिकी साबित होने लगा, इसके बाद उन्होंने इस रूटीन को भंग कर दिया क्योंकि वह रूटीन के तहत नहीं बल्कि नेचुरल रोमांस पर फोकस करना चाहते थे।

इससे पहले आर्थर ने बताया था कि उनकी एक पत्नी अगाथा इस शादी से अलग हो गई हैं. उन्होंने तब कहा था- वह (अगाथा) मेरे साथ अकेले रहना चाहती थी. लेकिन आर्थर का सपना है कि वह दो और लड़कियों से शादी करे और उनके कुल पत्नियों की संख्या 10 तक हो जाए।

आर्थर के सिर्फ एक ही बेटी है, लेकिन वे चाहते हैं कि सभी पत्नियों संग मेरे एक-एक बच्चे हो। सभी को बराबर प्यार करता रहूं, इसलिए मुझे लगता है कि सिर्फ एक या दो पत्नी के साथ बच्चे होना बाकियों के लिए नाइंसाफी होगी।

इसे भी पढ़े -  CG Murder Arrest News : पति ने टांगी से वार कर पत्नी की हत्या की, खाट से गिरने की बताई थी झूठी कहानी, कब्र से शव को निकलवाकर कराया गया PM, रिपोर्ट में हुआ हत्या का खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार...पूरी खबर पढ़िए

Related posts:

error: Content is protected !!