छत्तीसगढ़: रमन सरकार के भ्रष्टाचार का नमूना है नवा रायपुर, हवा चलने पर वहां दीवाल हिलती है’.. जेपी नड्डा के आरोपों पर सीएम भूपेश ने किया पलटवार

रायपुर. साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बड़ा फेरबदल किया है। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब राजस्थान के ओम माथुर को प्रदेश बीजेपी का नया प्रभारी बनाया गया है। हालांकि सह-प्रभारी नीतिन नबीन को यथावत रखा गया है।

 



डी पुरंदेश्वरी BJP प्रदेश प्रभारी के पद हटाए जाने को लेकर प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पुरंदेश्वरी हंटर चलाती थी, जिन्हें हटा दिया गया। जामवाल जब से आए हैं, तब से सभी को हटा रहे हैं। पहले नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष बदले और अब प्रदेश प्रभारी बदल गए।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

वहीं जेपी नड्डा के बयान को लेकर सीएम भूपेश ने कहा कि नया रायपुर रमन सरकार के भ्रष्टाचार का नमूना है। भाजपा के शासनकाल में बनी नया रायपुर की बिल्डिंग माचिस डिब्बी की तरह बनी है। हवा चलने पर दीवाल हिलती है, खिड़की खड़कती है। कुला मिलाकर कहे तो नया रायपुर भाजपा के भ्रष्टाचार का नमूना है।

उन्होंने कहा कि नड्डा महंगाई और बेरोजगारी पर कुछ नहीं बोले। नड्डा चिंता मत करें, स्काईवॉक हम नहीं तोड़ेंगे। स्काईवॉक रमन सरकार के कमीशनखोरी का स्मारक है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

CM भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस नहीं BJP परिवारवाद से घिरी है। कांग्रेस के परिवारवाद ने शहादत दी है। आज राहुल गांधी देश की पदयात्रा कर रहे हैं। BJP पदयात्रा नहीं रथ यात्रा करती है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!