IND vs AUS 3th T20: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से रौंदा, विराट-सूर्या की धमाकेदार पारी से जीता भारत

टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को रविवार को खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया है।

 



ऑस्ट्रेलिया ने कैमरन ग्रीन (52) और टिम डेविड (54) की फिफ्टी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 186 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 1 गेंद शेष रहते 6 विकेट से ये मैच अपने नाम किया है। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने मोहाली में 4 विकेट से जीता था, जबकि भारत ने नागपुर में दूसरा मैच 6 विकेट से अपने नाम किया।

पंड्या का छक्का
पंड्या ने 19वें ओवर की पहली ही गेंद को छह रनों के लिए भेज दिया। हेजलवुड की लो फुलटॉस पर पंड्या ने सामने की तरफ आसानी से छह रन बटोरे

12 गेंदों पर 21 रनों की जरूरत
सीरीज का आखिरी मैच काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। टीम इंडिया को यहां से मुकाबला जीतने के लिए 12 गेंदों पर 21 रनों की जरूरत है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

18 गेंदों पर 32 रनों की जरूरत
टीम इंडिया ने 17 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए हैं। टीम इंडिया को यहां से मुकाबला जीतने के लिए 18 गेंदों पर 32 रनों की जरूरत है।

विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक
विराट कोहली ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। टीम इंडिया ने 16 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए हैं।

सूर्यकुमार यादव हुए आउट
सूर्यकुमार यादव 36 गेंदों पर 69 रन बनाकर आउट हो गए हैं। टीम इंडिया ने 14 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए हैं।

सूर्यकुमार ने जड़ा अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. टीम इंडिया ने 13 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए हैं। क्रीज पर विराट कोहली 39 रन और सूर्यकुमार यादव 58 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

भारत को 60 गेंदों में 96 रन की जरूरत

10 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 91 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 25 गेंदों में 35 रन और सूर्यकुमार यादव 17 गेंदों में 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 38 गेंदों में 61 रन की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले रोहित शर्मा 17 रन और केएल राहुल एक रन बनाकर आउट हुए थे। रोहित को कमिंस और राहुल को सैम्स ने आउट किया।

कोहली का बेहतरीन शॉट

कोहली ने 10वें ओवर की चौथी गेंद पर बेहतरीन छक्का मारा है। सैम्स की गेंद पर कोहली ने अपने कदम हल्के से आगे निकाले और लॉंग ऑफ के ऊपर से गेंद को छह रनों के लिए भेज दिया।

विराट-सूर्या की शानदार बल्लेबाजी

टीम इंडिया ने 10 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाए हैं। क्रीज पर विराट कोहली 35 रन और सूर्यकुमार यादव 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया को गया से मुकाबला जीतने के लिए 60 गेंदों पर 96 रनों की जरूरत है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

कोहली का छक्का

आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर कोहली ने शानदार छक्का मार दिया. जैम्पा की गेंद पर कोहली ने निकलकर मारा और गेंदबाज के सिर के ऊपर से छह रनों के लिए भेज दिया.

error: Content is protected !!