Post Office की इस स्कीम में करें निवेश, एक साल में मिलेगा बैंक से भी ज्यादा फायदा, जानिए पूरी डिटेल विस्तार से..

Post office Scheme: अगर आप भी सुरक्षित और मुनाफे वाला निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतर विकल्प है. आप पोस्ट ऑफिस (Post office) में फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed deposit) में निवेश कर सकते हैं. पोस्ट ऑफिस में एफडी (Post office fixed deposit) कराने पर आपको कई और भी सुविधाएं भी मिलती हैं. इसमें आपको मुनाफे के साथ सरकारी गारंटी भी मिलेगी. इसमें आपको तिमाही आधार पर ब्याज (Post Office FD Interest Rate 2021) की सुविधा मिलती है.

 



 

 

 

 

पोस्ट ऑफिस में FD कराना आसान

पोस्ट ऑफिस में FD कराना बेहद आसान भी है. इंडिया पोस्ट (India post) ने अपने वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी. इस जानकारी के अनुसार, पोस्ट ऑफिस में आप अलग-अलग 1,2, 3, 5 सालों के लिए एफडी करा सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस स्कीम में किस कौन-कौन से फायदे मिलते हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

1. पोस्ट ऑफिस में एफडी करने पर आपको भारत सरकार गारंटी देती है.
2. इसमें निवेशकों का पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है.
3. इसमें एफडी ऑफलाइन (कैश, चेक) या ऑनलाइन (नेट बैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग) के जरिए कर सकते हैं.
4. इसमें आप 1 से ज्यादा एफडी कर सकते हैं.
5. इसके अलावा एफडी अकाउंट को जॉइंट कर सकते हैं.
6. इसमें 5 साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट करने पर आपको आइटीआर फाइल करते समय टैक्स में छूट मिलेगी.
7. एक पोस्ट ऑफिस से एफडी दूसरे पोस्ट ऑफिस में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

 

 

 

ऐसे खोलें FD

पोस्ट ऑफिस में FD कराने के लिए आप चेक या कैश देकर खाता खोल सकते हैं. इसमें न्यूनतम 1000 रुपये से अकाउंट खुलते हैं और मैक्सिमम राशि जमा करने की कोई सीमा नहीं है.

 

 

 

FD पर मिलता है शानदार ब्याज

इसके तहत 7 दिन से एक साल की FD पर 5.50 फीसदी ब्याज मिलता है. 1 साल 1 दिन से लेकर 2 साल की एफडी पर भी यही ब्याज दर है. वहीं, 3 साल तक की FD पर भी 5.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है. 3 साल एक दिन से 5 साल तक की FD पर 6.70 फीसदी ब्याज मिलता है. यानी यहां आपको एफडी पर अच्छा मुनाफा मिलेगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!