Janjgir Child Death : दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र को विषैले जन्तु के काटा, जिला अस्पताल जांजगीर में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र दीपेश कश्यप को विषैले जन्तु ने काट लिया था, जिसके बाद जिला अस्पताल जांजगीर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और तफ्तीश में जुटी हुई है.



पुलिस के मुताबिक, मुलमुला क्षेत्र के चोरभट्ठी गांव के मनोज कश्यप का 8 वर्षीय बेटा और दूसरी कक्षा का छात्र दीपेश कश्यप घर में सोया हुआ था. इसी दौरान किसी विषैले जन्तु ने उसे काट लिया, जिसके बाद आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल जांजगीर लेकर पहुंचे थे और इलाज के दौरान दीपेश की मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विभागीय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर फील्ड में काम करें क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां : डीएमएम, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 14 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

फिलहाल, उसे किस जहरीले जन्तु ने काटा था, वह स्पष्ट नहीं हो सका है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. दूसरी ओर दीपेश कश्यप की मौत से गांव में मातम का माहौल है और परिजन सदमे में है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता की उत्कृष्ट विवेचना से गैंगरेप की पीड़िता को मिला न्याय, फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट से मामले के सभी चार आरोपियों को 20-20 साल सश्रम कारावास की सजा, सभी आरोपी घटना करने के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे, उससे पहले पकड़े गए थे...

error: Content is protected !!