Janjgir Pornography Arrest : इंस्टाग्राम पर चाईल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने वाला आरोपी शख्स गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने इंस्टाग्राम पर चाईल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने वाले आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



सीसीपीडब्ल्यूसी योजना अंतर्गत भारत सरकार गृह मंत्रालय एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित साईबर टाईप लाईन नंबर, जिसमें विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से संबधित किये जा रहे अपराध के संबंध में निगरानी रखी जाती है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

इससे पता चला कि बलौदाबाजार जिले के घटमड़वा निवासी भारती चौहान पिता संजीव चौहान द्वारा इंस्टाग्राम पर चाईल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो अपलोड कर वायरल किया है. पुलिस ने आरोपी भारती चौहान के खिलाफ आईटी एक्ट 67 बी पंजीबद्ध किया था.

इस बीच पुलिस को आरोपी भारती चौहान के घर में होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी भारती चौहान को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में पेश किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!