Janjgir Thief : पामगढ़ क्षेत्र की कपड़ा दुकान से 4 हजार रुपए चोरी करने का मामला, 1 हफ्ते बाद भी नहीं हुई चोरों की गिरफ्तारी, CCTV फुटेज में चोरी करते दिखा है चोर

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के ससहा गांव की कपड़ा दुकान का ताला तोड़कर 4 हजार रुपए चोरी करने वाले चोर की 1 हफ्ते बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. CCTV फुटेज में चोरी करते चोर दिखा है, लेकिन इतने दिनों बाद भी पामगढ़ पुलिस चोरो का सुराग नहीं जुटा सकी है. पामगढ़ क्षेत्र में चोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इस पर अंकुश लगाने में पामगढ़ पुलिस असफल साबित हो रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Dhamtari Police Transfer News : 1 SI, 3 ASI समेत 14 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने किया बड़ा फेरबदल...देखिए पूरी सूची...

दरअसल, ससहा गांव के तुमेश कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी कपड़े दुकान से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ताला तोड़कर दुकान के गल्ले में रखे 4 हजार रुपए की चोरी कर ली गई थी. चोरी करते हुए चोर, CCTV फुटेज में दिख रहा है. बावजूद, पुलिस के हाथ खाली है.

इसे भी पढ़े -  CG Board Exam 2027 : छात्रों के लिए बड़ी खबर, 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम...देखिए

Related posts:

error: Content is protected !!