Janjgir Thief : सारागांव क्षेत्र के एक घर में हुई चोरी, चोरों के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के भंवरेली गांव के एक घर में चोरी का मामला सामने आया है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



रिपोर्ट में सनातन प्रसाद दुबे ने पुलिस को बताया है कि वह घर में ताला लगाकर अपनी पत्नी के साथ कोरबा गया था, जब सनातन प्रसाद दुबे, कोरबा से अपने घर आया तो देखा की घर के दरवाजे में लगे ताला टूटा हुआ था. घर अंदर जाकर देखा तो आलमारी खुली हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

आलमारी में रखे 3 हजार रूपए एवं सोने-चांदी के जेवरात को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है. रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!