JanjgirChampa FIR : चांपा में महिला से गाली-गलौज कर मारपीट करने वाले आरोपी व्यक्ति के खिलाफ जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के बेलदार पारा चांपा में महिला से गाली-गलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ IPC की धारा 294,323,506 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



रिपोर्ट में निशा मांझी ने पुलिस को बताया है कि चौक के पास सुरेंद्र साहू, गाली-गलौज कर रहा था, जिसे गुदा बाई ने मना किया तो उसे ही गाली-गलौज कर मारने के लिए ईंट उठा लिया, तभी गुदा बाई ने आवाज लगाई, उसी समय निशा मांझी पहुंच कर सुरेंद्र साहू को मना किया, तब सुरेंद्र साहू ने निशा मांझी को गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा. मारपीट से निशा मांझी को चोट आई है. रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी सरेन्द्र साहू खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Accident Death : नाला के पास मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार पलटी, एक युवक की मौत, 2 युवकों को सामान्य चोट, दो दिन पहले ही खरीदा था सेकंड हैंड कार...

Related posts:

error: Content is protected !!