Pratham Punyatithi : प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गए युद्धवीर सिंह जूदेव, नमन करने उमड़े लोग, श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

जांजगीर-चाम्पा. चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव को आज प्रथम पुण्यतिथि पर नमन किया गया. हरदी स्थित निवास में पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के अलावा जांजगीर, सक्ती, खरसिया, रायगढ़, जशपुर, सारंगढ़, बिलासपुर समेत अन्य जिलों से शुभचिंतक पहुंचे और युद्धवीर सिंह जूदेव के साथ बिताए पलों को याद किया. इस दौरान युद्धवीर की पत्नी संयोगिता सिंह जूदेव, उनकी मां समेत अन्य सदस्यों ने लोगों के साथ पौधरोपण किया. साथ ही रायगढ़ जिले के पुसौर के सुरेश साव ने युद्धवीर सिंह जूदेव की पेंटिंग बना कर सप्रेम भेट की.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

आपको बता दें, चन्द्रपुर विधानसभा से युद्धवीर सिंह जूदेव, 2 बार विधायक बने थे और उन्हें संसदीय सचिव भी बनाए गए थे. पिछले साल 20 सितंबर को उनका निधन हो गया था. आज पहली पुण्यतिथि पर लोगों ने उन्हें नम आंखों से याद करते हुए नमन किया.

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकान्त चंद्रा, कोटमी मंडल अध्यक्ष पितांबर पटेल, चंद्रपुर मंडल अध्यक्ष रूद्र कुमार, मालखरौदा मंडल अध्यक्ष चंद्र कुमार चंद्रा, कवि वर्मा, गौरी गुप्ता, एल पूरन सरल, राजेंद्र चौधरी, हेमंत डडसेना,मनीष चौधरी, नेतराम चंद्रा, भूपेंद्र पटेल, मनोज पटेल लोकेश चंद्रा, मनीष महंत, मानु बंजारे, अमृत साहू, मनीराम कुर्रे, गिरजा यादव, नेहरू, रूद्र, भूपेंद्र यादव, किशोर आजाद, गोविंद देवांगन, चंद्र कुमार चंद्रा एवं विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!