Sakti Arrest : शासकीय हाईस्कूल में चोरी करने वाले नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, मालखरौदा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने शासकीय हाईस्कूल में चोरी करने वाले नाबालिग बालक सहित 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में दो आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है, वहीं मामले में नाबालिग बालक को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है.

 



दरअसल, आधार सिंह सिदार ने मालखरौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शासकीय हाई स्कूल जमगहन में रखे 2 नग सीपीयू, 2 नग मॉनिटर, 2 नग की-बोर्ड, 2 नग माऊस को कोई अज्ञात चोर, चोरी करके ले गया है. रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच कर रही थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

विवेचना के दौरान पुलिस ने जमगहन निवासी महेश्वर खूंटे, मोहतरा निवासी जय कुमार खरे एवं नाबालिग बालक को न्यायिक हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान शासकीय हाईस्कूल जमगहन में चोरी करने की बात सामने आई.

पुलिस ने आरोपी महेश्वर खूंटे के पास से 1 नग सीपीयू, 1 नग मॉनिटर, 1 नग की-बोर्ड, 1 नग माऊस, आरोपी जय कुमार खरे के पास से 1 सीपीयू, 1 नग की-बोर्ड एवं नाबालिग बालक के पास से 1 मॉनिटर, 1 नग माऊस को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!