Sakti Attack Arrest : अड़भार क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 7 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

सक्ती. अड़भार चौकी पुलिस ने पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है और तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले के सात आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है.

 



दरअसल, मामला 2021 का है. अड़भार चौकी पुलिस दीपावली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेट्रोलिंग पर निकली हुई थी, तभी लिमगांव में जुआ रेड की कार्रवाई के दौरान जुआरियों के द्वारा डंडे एवं पत्थर से मारपीट की गई थी. साथ ही, वाहन में तोड़फोड़ की गई थी. हमले से पुलिसकर्मियों को चोट आई थी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 147, 149, 186, 307, 353, 332, 427, 294, 506बी, 323, 325 के तहत जुर्म दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

मामले में पुलिस ने सात आरोपी तीजराम सिदार, मोहरसाय सिदार, पुनेश्वर सिदार, जयवर्धन सिदार, गिरधारी बंजारे, संतूलाल सिदार, प्रेमलाल कर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, वहीं मामले में फरार 3 आरोपी बमलेश्वर सिदार उर्फ बाबूभाई उर्फ छोटू सिदार, चिंतामणी यादव उर्फ नकुल, टिकेश्वर उर्फ छोटू राजपूत को लिमगांव से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!