Sakti News : सक्ती को जिला बनाने पर आभार व्यक्त करने मुख्यमंत्री की बनाई गई पेंटिंग, सभी ने पेंटिंग को सराहा

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती जिले के मालखरौदा ब्लॉक के कलमी गांव के 14 वर्षीय ईशांत साहू ने सक्ती को जिला बनाने पर सीएम भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए उनकी पेंटिंग बनाई है. पेंटिंग को भेंट करने ईशांत साहू आज सक्ती जिला के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सीएम भूपेश बघेल को भेंट करने गया हुआ था.

 



समय के अभाव में सीएम भूपेश बघेल से ईशांत साहू की मुलाकात नहीं हो पाई और सीएम को पेंटिंग भेंट नहीं कर पाया. ईशांत साहू का कहना है कि मुख्यमंत्री जब कभी फिर से जिले के किसी कार्यक्रम में आएंगे तो उन्हें पेंटिंग जरूर भेंट करेंगे.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

ईशांत ने सीएम भूपेश बघेल की इतनी शानदार तस्वीर बनाई है कि जिसने भी तस्वीर को देखा, वे तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सके. इस तरह ईशांत का उत्साह भी बढ़ गया और आगे बेहतर पेंटिंग बनाने की प्रेरणा भी मिली है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!