इस खिलाड़ी ने ICC का ये अवॉर्ड जीत कर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले Zimbabwe के पहले खिलाड़ी

जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सिंकदर रजा बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कमाल का खेल दिखाया. अब सिकंदर रजा को ICC का एक बड़ा अवॉर्ड मिला है. सिकंदर रजा ने न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिशेल सेंटनर और इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को हराकर यह अवार्ड अपने नाम किया.

 



सिकंदर रजा ने जीता ये बड़ा खिताब

अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का पुरस्कार जीतने वाले पहले जिम्बाब्वे खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया है. सिकंदर रजा बहुत ही आतिशी फॉर्म में चल रहे थे. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में 2 शतक लगाए थे. 36 साल के सिकंदर रजा ने अवॉर्ड मिलने पर कहा, ‘मैं आईसीसी से प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीतने के लिए अविश्वसनीय रूप से सम्मानित महसूस कर रहा हूं और मैं इस तरह का पुरस्कार जीतने वाला पहला जिम्बाब्वे खिलाड़ी बनकर खुश हूं.’

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

सिकंदर रजा ने दिया ये बयान

सिकंदर रजा ने कहा, ‘मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो पिछले तीन से चार महीनों में मेरे साथ ड्रेसिंग रूम में रहे हैं. आप लोगों के बिना यह संभव नहीं होता.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं इस अवसर पर जिम्बाब्वे और विदेशों में सभी प्रशंसकों को आपकी सभी प्रार्थनाओं, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और मैं हमेशा के लिए आभारी हूं.’

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

जिम्बाब्वे को जिताए कई मैच

सिंकदर रजा ने अपने दम पर जिम्बाब्वे टीम को कई मैच जिताए हैं. रजा ने बांग्लादेश के खिलाफ 135 रन और 117 रनों की तूफानी पारी खेली थी और अकेले अपने दम पर जिमबाब्वे टीम को खिताब दिलाया. सिकंदर रजा ने भारत के खिलाफ भी 115 रन बनाए थे, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे. पिछले महीने सिकंदर रजा ने अपनी बैटिंग से सभी का दिल जीत लिया.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!