गणेश चतुर्थी पर तेजी से वायरल हो रहा… गणपति बप्पा का ये वीडियो, क्या आपने देखा? आनंद महिंद्रा ने शेयर कर कही…ये बड़ी बात…

गणेश चतुर्थी पर आनंद महिंद्रा ने एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ग्रुप की ओर से बधाई देने के साथ लोगों को बड़ा संदेश भी दिया है।

 



इस वीडियो के जरिए उन्होंने महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह की ओर से देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही वीडियो के जरिए यह मैसेज भी दिया कि जब भगवान यातायात के नियमों को मान सकते हैं, तो फिर इंसान क्यों नहीं?

हर पोस्ट की तरह आनंद महिंद्रा का यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स लोगों को मोटिवेट करने के इस तरीके की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है, ‘गणेश चतुर्थी की एक कहानी…भारत की एक कहानी…’।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

दरअसल, यह संदेश ऐसे वाहन चालकों के लिए है, जो यातायात के नियमों को ताक पर रखकर बिन सीट बेल्ट के वाहन चलाते हैं। ऐसा करके वे अपनी जिंदगी को खतरे में डालते हैं। बता दें कि देश की जाने-माने उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं।

वे आए दिन कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट करते रहते हैं, जो आपको चौंकाने के साथ ही कोई बड़ा संदेश देना वाला होता है।

सीट बेल्ट लगाए दिखे गजाानन

वीडियो में एक ट्रक चालक ड्राइवर सीट पर बैठकर ड्राइव कर रहा है और उसके बगल वाली सीट पर गणपति बप्पा की मूर्ति रखी हुई है। गौर करने वाली बात ये है कि बगल की सीट पर बैठ भगवान गणेश भी यातायात नियमों का पालन करते हुए नजर आ रहे हैं। यानी उन्होंने भी ड्राइवर की तरह ही सीट बेल्ट पहनी हुई है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

गणेश चतुर्थी की एक कहानी…भारत की एक कहानी… pic.twitter.com/ExXMwsZq9z

— anand mahindra (@anandmahindra) August 31, 2022

भगवान कर सकते हैं तो इंसान क्यों नहीं?

वीडियो में आगे दिखाया गया है कि गणेश उत्सव के दौरान सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी इस ट्रक को रोकता है और जब ट्रक के अंदर चेक करने के लिए दरवाजा खोलता है, तो गणेश जी को सीट बेल्ट बांधे देख उन्हें नमन करता है और बेरिकेटिंग हटा ट्रक को आगे जाने देता है।

आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर गणेश चतुर्थी की शुभकामनाओं से भरा यह वीडियो शेयर लोगों को समझाइस भी दी है कि जान से खिलवाड़ बिल्कुल न करें और यातायात के नियमों का पालन करें, जब भगवान ऐसा कर सकते हैं तो फिर इंसान क्यों नहीं?

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!