ElectricKar: सैमसंग के फोन से भी कम दाम पर बिक रही ये इलेक्ट्रिक कार, पूरे विश्व में मचाएगी धूम! लोग कर रहे बेसब्री से इंतजार

देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की वजह से इलेक्ट्रिक कार की बिक्री बढ़ गई है। लोग अब कम कीमत पर भी इलेक्ट्रिक कार को बेचा रहे हैं, लेकिन, हम जिस इलेक्ट्रिक कार की बात कर रहे हैं, उसकी कीमत सैमसेंग के एक फोन से भी काफी कम है।

 



बता दें कि Samsung ने हाल ही में Galaxy Z Fold4 को लॉन्च किया है। इसके टॉप मॉडल की कीमत भारत में लगभग 1,85,000 रुपये रखी गई है। इस कीमत से भी कम में इस इलेक्ट्रिक कार को कंपनी ने पेश किया है। कंपनी ने बताया है कि electricKar K5 की स्पीड 40 km/h से भी ज्यादा है। कंपनी का ये भी दावा है कि सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 52km से 66km के बीच होती है। कंपनी के अनुसार, इसको पूरी तरह से चार्ज होने में 8-घंटे से भी कम का समय लगता है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

बता दें कि इस कार की सेल अभी चीन में की जा रही है। इसे Alibaba के जरिए बेचा जा रहा है। भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है। अब बात इसकी कीमत की करते हैं।

इस इलेक्ट्रिक कार को सेल के लिए पेश कर दिया गया है। इसको तैयार किया है electricKar ने। इस कार का नाम K5 रखा गया है। इसको कंपनी ने क्वाड्रिसाइकिल के तौर पर पेश किया है और इसमें दो लोग बैठ सकते हैं। इस कार की कीमत मात्र 2,100 डॉलर (लगभग 1,65,000 रुपये) रखी गई है। यानी इसकी कीमत सैमसंग के Galaxy Z Fold4 की कीमत से भी कम है। आपको बता दें कि ElectricKar को Regal Raptor Motors प्रोड्यूस करती है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

ये मैन्युफैक्चरर इलेक्ट्रिक कार और बाइक बनाने के लिए जानी जाती है। हालांकि, इस कार को सभी देश में लाइसेंस नहीं भी दिया जा सकता है। जिस वजह से इसे सभी देश में यूज नहीं किया जा सकता है। इसके लिए सरकार से अप्रूवल की जरूरत होगी।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!