Bone Health: शरीर की हड्डियों को नुकसान पहुंचाती हैं ये बुरी आदतें, हो जाएं सतर्क नहीं तो पड़ेगा भारी..

Bone Damaging Habits: हड्डियां शरीर के लिए एक सपोर्ट सिस्टम (support system) होती हैं. ये शरीर को एक स्ट्रक्चर (Structure) प्रदान करने के साथ-साथ मसल्स (muscles) को भी सपोर्ट करने का काम करती हैं. वहीं अगर आपकी हड्डियां कमजोर होती हैं तो इससे न केवल दर्द का अहसास होता है बल्कि अन्य तरह की समस्याएं भी शुरू हो सकती हैं. इसलिए हर किसी को अपनी हड्डियों (bones) को जरूर ख्याल रखना चाहिए. वहीं कभी-कभी हमारी कुछ गलतियों की वजह से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती है. चलिए जानते हैं उन गलत आदतों के बारे में जो हमारी हड्डियों को कमजोर करने का काम करती हैं.

 



 

 

 

इन गलत आदतों की वजह से हड्डियां होती हैं कमजोर-

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ अंतर्गत महिलाएं सीख रहीं ब्यूटी वेलनेस के गुर, ओड़ेकेरा की 30 महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण

 

पर्याप्त धूप ना लेना-
कुछ लोग अपना अधिकतर समय घर के अंदर ही बिताते हैं जिससे उन्हें पर्याप्त विटामिन डी नहीं मिल पाता है. यह आपकी हड्डियों की सेहत के लिए सही नहीं है. बता दें विटामिन डी की कमी से हड्डियों को सही तरह से कैल्शियम नहीं मिल पाती है. इसलिए अपनी डाइट में विटामिन डी (vitamin D) से जुड़ी चीजों को शामिल करें या फिर रोजाना 30 मिनट धूप जरूर लें.

 

 

 

बहुत ज्यादा देर तक बैठे रहना-
कुछ लोग लगातार घंटों तक बैठे रहते हैं ऐसा करने से आपकी हड्डियों (bones) को नुकसान पहुंचता है क्योंकि स्वस्थ हड्डियों के लिए मूवमेंट जरूरी है. इसलिए एक जगह पर घंटों तक बैठने से बचें इसके साथ ही रोजाना एक्सरसाइज (excercise) करें.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी, घोटाले को लेकर नवागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नारेबाजी के साथ किया विरोध, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन

 

 

बहुत अधिक नमक का सेवन करना-
सोडियम (sodium) शरीर के लिए बहुत जरूरी है. वहीं नमक में भरपूर मात्रा में सोडियम (sodium) होता है लेकिन क्या आपको पता है कि अधिक नमक (salt) के सेवन से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. इसलिए नमक का सेवन कम से कम करना चाहिए.

 

 

 

सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करना
सॉफ्ट ड्रिंक (soft drink) का सेवन करना अधिकतर लोगों को अच्छा लगता है लेकिन क्या आप जातने हैं कि सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करने से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” की तर्ज पर जांजगीर-चांपा में 50 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज की मिली स्वीकृति, क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि : इंजीनियर रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!