Indian Railways: स्टेशनों पर आज से होंगे औचक निरीक्षण, दूर की जाएंगी सारी कमियां

नई दिल्ली. भारत सरकार के रेलवे मंत्रालय ने आज, 28 अक्टूबर, से महीनेभर का सुरक्षा अभियान शुरू किया है. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, रेल मंत्रालय ने जोनल रेलवे को अचल संपत्तियों, लोकोमोटिव और रोलिंग स्टॉक के किसी भी तरह की समस्याओं को दूर करने और भारतीय रेलवे पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कहा है.

 



इस सुरक्षा अभियान के दौरान, भारतीय रेलवे सुनिश्चित करेगा कि मौजूदा प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है. सुरक्षा से जुड़ी तमाम चीजों पर नजर रखी जाएगी. रेलवे बोर्ड ने एक आधिकारिक बयान में सभी जोनल रेलवे को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि मुख्यालयों और मंडलों के अधिकारी बारीकी से निरीक्षण करें और अभियान के दौरान पाई गई कमियों का सुधार करवाएं.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

फिक्स्ड एसेट्स की जांच जरूरी
बयान में कहा गया है, “प्रत्येक डिवीजन में सेफ्टी ड्राइव के दौरान हर दिन कम से कम एक मुख्यालय अधिकारी निरीक्षण पर होना चाहिए. साथ ही, प्रत्येक डिवीजन के मेजर सेक्शन के एक अधिकारी को नाइट फुट प्लेट इंस्पेक्शन करनी है. डिवीजनों के सभी वर्गों का निरीक्षण डीआरएम/एडीआरएम द्वारा किया जाना है. अचल संपत्तियों (Fixed Assets) के सामान्य जांच होनी है.”

आगे कहा है कि रेलवे बोर्ड के इस मेगा सेफ्टी ड्राइव के निर्देशों में सभी पटरियों की नियमित गश्त शामिल है और इसकी दिन-प्रतिदिन निगरानी होगी. सही ऑपरेशनल प्रैक्टिस का पालन सुनिश्चित कराने के लिए स्टेशनों पर औचक जांच की जानी चाहिए और देखना होगा कि सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी नहीं की जा रही है. साथ ही गेट, स्टेशन व अन्य ऑपरेटिंग स्टाफ को सतर्क रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

इस बीच, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्र ने छठ पूजा के लिए 250 से अधिक विशेष ट्रेनें शुरू की हैं. अश्विनी वैष्णव ने कहा, “छठ पूजा के लिए, हमने 250 से अधिक ट्रेनें शुरू की हैं. लगभग 1.4 लाख बर्थ उपलब्ध कराए गए हैं और हम लोगों के लिए जो भी जरूरी होगा, हम करेंगे.”

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!