दिवाली में सोने की हो गईं भगवान केदारनाथ मंदिर की दीवारें, जानें कैसे हुआ यह संभव

देहरादून. उत्तराखण्ड में ​स्थित भगवान केदारनाथ मंदिर की दीवारों पर अब सोने की पर्त चढ़ाई गईं हैं।। दरअसल, मुंबई के एक कारोबारी ने केदारनाथ मंदिर के लिए 230 किलो सोना दान किया है। इसी सोने से श्री केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह के अंदर की दीवार अब सोने की बनाई गईं हैं।। इससे पहले केदारनाथ धाम के गर्भगृह की यह दीवार चांदी की थी।

 



बता दें कि दीवाली के शुभ अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ मंदिर में गर्भगृह की दीवारों पर सोने की परतें चढ़ाई गई। इतना ही नहीं इस दीवार पर गोल्ड प्लेट से भगवान शंकर के प्रतीक रहे शंख, त्रिशूल, डमरू जैसे चिन्ह उकेरे गए हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

इसके साथ ही सोने से ही जय केदारनाथ धम और हर हर महादेव भी लिखवाया गया है। अब यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह आकर्षण का केंद्र होगा।

केदारनाथ मंदिर के लिए 230 किलो सोना दान करने वाले मुंबई के कारोबारी ने बताया कि वे जब भी भगवान केदरानाथ के दर्शन के लिए आते थे तो यही सोचते थे कि ये गर्भगृह की चांदी की दीवारें क्यों ना सोने की हो जाएं। इसके लिए मैंने यह सोना दान करने का मन बनाया।

फिर करोड़ों रुपए खर्च कर यह सोने की दीवार तैयार की गईं। इसके बाद मंदिर समीति ने दिवाली के मुहूर्त पर यह सोने परत दीवार पर चढ़वाई। वहीं सरकार और मंदिर समिति ने मुंबई के व्यापारी का आभार भी जताया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

बता दें कि मंदिर के स्थानीय पुजारी गर्भगृह की दीवारों को सोने की करवाने का विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि मंदिर की चारों ओर की दीवारों पर सोने के पतरे चढ़ाए जाने से मंदिर के गर्भगृह की पौराणिकता को आघात लग रहा है। इतना ही नहीं पुजारियों ने इसके लिए अनशन करने की चेतावनी भी दी थी। लेकिन मंदिर समिति और उत्तराखंड सरकार ने सोना जड़वाने की अनुमति दे दी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!