Janjgir Arrest : देशी शराब और महुआ शराब के साथ दो शख्स गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त, दोनों आरोपी भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने 35 पाव देशी शराब, 20 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.



दरअसल, सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नया बस स्टैंड के पास शख्स बड़ी मात्रा में शराब का परिवहन कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और कोसमन्दा गांव के रहने वाले आरोपी रामधन कौशिक के कब्जे से 35 पाव देशी शराब बरामद किया है. पुलिस ने आरोपी रामधन कौशिक के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula Big News : मुलमुला क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद, मशरूम उत्पादन के लिए संग्रहित 90 ट्रैक्टर पैरा में आग लगाई गई, पिकअप में भी आग लगाने की हुई कोशिश... मुलमुला क्षेत्र में बढ़ा अपराध, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?

दूसरी ओर भाठापारा के रहने वाले आरोपी राकेश चौरसिया के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब बरामद किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) आईपीसी की धारा 59 (क) के तहत जुर्म दर्ज किया है. कोसमन्दा गांव के रहने वाले आरोपी रामधन कौशिक और भाठापारा के रहने वाले राकेश चौरसिया से पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : घर में घुसकर डंडे से हमला, 3 नाबालिग समेत 13 आरोपी गिरफ्तार, 10 आरोपी भेजे गए जेल...

error: Content is protected !!