JanjgirChampa Arrest : 2 गांव की 6 जगहों से 82 लीटर महुआ शराब जब्त, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के जेवरा गांव की 4 अलग-अलग जगहों एवं सिल्ली गांव की 2 जगहों से 6 आरोपियों को मुलमुला पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत केस दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि जेवरा गांव के राकेश कुमार, शराब की अवैध बिक्री करने करता है, जिस पर पुलिस ने टीम बनाकर कार्रवाई की और घेराबन्दी कर आरोपी राकेश कुमार कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Double Murder Update : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार, SP ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, वारदात की वजह और आरोपियों के बारे में डिटेल में पढ़िए...

इसी तरह गांव के आरोपी रूपेश कश्यप, संतोष कश्यप एवं अनूप कुमार सभी के कब्जे से क्रमशः 7, 20, 9 लीटर महुआ शराब जब्त कर गिरफ्तार किया है.

इसी तरह सिल्ली गांव के फागुराम श्रीवास के कब्जे से 13 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है. साथ ही, अभय कुमार के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छग के 4 जिलों के SP जाएंगे ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद... इन 4 जिलों में इन अफसरों को मिली SP की जिम्मेदारी, देखिए सूची...

मामले में मुलमुला पुलिस ने 6 आरोपी राकेश कुमार, रूपेश कश्यप, संतोष कश्यप, अनूप कुमार, फागुराम श्रीवास एवं अभय कुमार को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!