JanjgirChampa Arrest : 70 किलो पटाखा के साथ शख्स गिरफ्तार, विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने 70 किलो पटाखा के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा के तहत जुर्म दर्ज किया है.



अकलतरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अलकतरा के वार्ड नंबर 6 के रहने वाले हफीज खान, अपने घर में बिक्री के लिए बड़ी मात्रा में पटाखा रखा हुआ है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में नए सत्र 2026-27 का विद्यारंभ संस्कार द्वारा भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ

सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी हफीज खान के घर से 70 किलो पटाखा बरामद किया है, जिसकी किम्मत लगभग 40 हजार रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ विस्फोटक एक्ट की धारा के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, न्यायिक अधोसंरचना को मिला नया विस्तार, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

error: Content is protected !!