JanjgirChampa Arrest : धारदार हथियार से लोगों को डराने धमकाने वाले 3 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने धारदार हथियार से लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है.



दरअसल, बम्हनीडीह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शेखर चौहान, दुर्गेश महंत और किशन दास महंत, अपने पास तलवार नुमा धारदार हथियार रखा हुआ है और लोगों को डरा-धमका रहा है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी शेखर चौहान, दुर्गेश महंत और किशन दास महंत के कब्जे से 3 तलवार नुमा धारदार हथियार बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Raipur News : जय सरस्वती मारुति व्यायाम शाला (अखाड़ा) का शुभारंभ किया राजेश्री महन्त ने, छोटे-छोटे बच्चों से लेकर 84 वर्षीय व्यक्ति ने भी किया शौर्य का प्रदर्शन...

पुलिस ने आरोपी शेखर चौहान, दुर्गेश महंत और किशन दास महंत के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई की है.

error: Content is protected !!