JanjgirChampa Fraud Arrest : 25 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने 2 आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल, ऐसे हुई ठगी, पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने 25 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



बाराद्वार के नटवर लाल अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 2017-2018 में NH 49 निर्माण के समय 2.52 एकड़ जमीन, जिसमें से 45 डिसमिल डायवर्टेड जमीन थी, जिसका अधिक मुआवजा दिलाने के नाम से चांपा निवासी लालचंद देवांगन एवं नवापारा निवासी अमरनाथ खांडे 25 लाख रूपये लिया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Murder Arrest : उधारी रकम के विवाद में सिर पर पत्थर पटककर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार, तलाश में जुटी सिटी कोतवाली पुलिस...

नटवर लाल के द्वारा उक्त रकम की मांग करने पर आरोपियों द्वारा टालमटोल कर उक्त रकम को वापस नहीं किया और न ही मुआवजा दिलवाये हैं, जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 420,34 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपि लालचंद देवांगन एवं अमरनाथ खांडे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  समावेशी शिक्षा से सशक्त होगा शिक्षण, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न

Related posts:

error: Content is protected !!