JanjgirChampa News : जल जीवन मिशन के तहत 104.25 लाख के नल-जल योजना का भूमिपूजन किया नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने, ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत

जांजगीर-चाम्पा. छग विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ग्राम कर्रा में 104.25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जल जीवन मिशन के तहत नल-जल योजना का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने भारी संख्या में उपस्थित ग्रामिणजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की यह एक क्रांतिकारी योजना है। नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने उपस्थित ग्रामीणजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के तहत हर घर में पीने का शुद्ध पानी पहुंचाने का लक्ष्य केन्द्र की सरकार ने रखा है।

 



उन्होंने आम नागरिकों से विनम्रता पूर्वक आग्रह किया कि पानी के एक-एक बूंद का सदुपयोग करें तथा समजा के सभी लोग जल का संरक्षण करें। हरे-भरे वृक्षों को न काटे तथा हम सब का यह प्रयास है कि हम अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। इसके पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर नल-जल योजना का भूमिपूजन किया। ग्राम कर्रा पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल का भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीणजनों ने भव्य स्वागत किया। किर्तन मण्डली, आतिशबाजी व फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया तथा गांव के मुख्य मार्ग होते हुए पदयात्रा करते हुए व ग्रामवासियों से मिलते हुए नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने कार्यक्रम स्थल तक गये।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

उन्होंने कार्यक्रम के उपरांत ग्रामीणजनों से भेट किया तथा ग्रामवासियों से रूबरू हुए। इस कार्यक्रम में पूर्व जनपद अध्यक्ष बद्री केशरवानी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजशेखर सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, ग्राम के सरपंच श्रीमती सुनिता लवकुमार कश्यप, अनुज कष्यप, रामबिलास कष्यप, रमेष कष्यप, ग्राम चोरभठ्ठी सरपंच षिव कष्यप, सिताराम कष्यप, राधे कष्यप, रामसनेही कष्यप, षेशनाथ कष्यप, कन्हैया यादव, निरंजन कोषले, झामलाल कष्यप, प्रेम धीवर, नरेन्द्र साहू, मोहन कष्यप, सुशील कष्यप, रामसनेही साहू, गोपी यादव सहित बड़ी संख्या में आस-पास के ग्रामीणजन उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!